फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रख-रखाव के अभाव में दम तोड़ रहे पौधे

Thu, 24 Oct 2013 05:42 AM IST
Udhampur
विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग व धार रोड के दोनों किनारों व शिक्षण संस्थानों में करीब दस हजार पेड़ लगाकर शहर को हरा भरा करने के लिए करीब दो महीने पहले अभियान छेड़ा गया था। डीसी यशा मुद्गल ने इसका शुभारंभ किया था, लेकिन रख रखाव के अभाव में धार रोड के किनारे लगाए गए करीब 90 प्रतिशत पौधे दम तोड़ चुके हैं। डीसी का कहना है कि प्रशासन ने पौधे लगाकर शहर को हरा भरा बनाने के लिए पहल की है। शहरवासियों को जागरूक होकर पौधों को बचाने के लिए सहयोग करना चाहिए।
विज्ञापन

करीब दो महीने पहले वन विभाग के सहयोग से जिला प्रशासन ने शहर को हरा भरा बनाने के लिए एक अभियान छेड़ा था। इसके तहत धार रोड, राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों किनारों व स्कूल-कालेजों में करीब दस हजार पौधे लगाए जाने थे। डीसी कार्यालय व जिला अदालत के मुख्य द्वार के बाहर पौधे लगाकर इस अभियान का शुभारंभ किया गया। जिला मुख्यालय से करीब छह किलोमीटर दूर जगानू मोड़ इलाके तक धार रोड के किनारे पर पौधे लगाए गए। लेकिन रख रखाव अभाव में धार रोड के किनारे पर लगाए 300 से ज्यादा पौधे दम तोड़ चुके हैं। यही नहीं डीसी कार्यालय के चंद फीट की दूरी जिला अदालत के मुख्य द्वार के बाहर लगाए गए पौधे भी खराब हो चुके हैं। पौधों की सुरक्षा के लिए लगाए लोहे के जाले भी क्षतिग्रस्त हो चुके हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें