फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अश्लील वीडियो बनाने वाले काबू

Thu, 24 Oct 2013 05:42 AM IST
Udhampur
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। अश्लील एमएमएस बनाने मामले मे दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक अन्य व्यक्ति की तलाश जारी है। पुलिस कुछ और लोगों से भी पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

कुछ माह पहले अश्लील एमएमएस प्रकरण में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक अन्य व्यक्ति की गिरफ्तारी भी जल्द होने की संभावना है। कई अन्य लोगों से पूछताछ जारी है। उल्लेखनीय है कि कुछ माह पहले रामनगर के एक गांव में अश्लील एमएमएस बना था। कुछ ही दिनों के भीतर यह एमएमएस हर किसी के पास पहुंच गया। इसके बाद यह कसबे में चर्चा का विषय बन गया। एमएमएस में दिखाई गई महिला के बारे में बताया जाता है कि उसकी करीब दो महीने पहले पानी में डूब गई थी। सभी इसे दुघर्टना मान रहे थे। जब उसके पिता ने एमएमएस को लेकर थाने में एफआईआर दर्ज करवाई, तो यह मामला एक बार फिर से सुर्खियों में आ गया। पुलिस ने धारा 306 और आईटी के तहत मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने छापेमारी कर दो लोगों को हिरासत मे ले लिया है। इनमें काका राम निवासी चोपड़ा शाप उधमपुर तथा किरण कुमार निवासी कनाह के बताए गए हैं। एक अन्य की पहचान हो चुकी है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
एसडीपीओ रामनगर मुनीष अग्रवाल के अनुसार जांच चल रही है। एमएमएस बनाने वाले एक अन्य व्यक्ति की भी पहचान हो चुकी है। उसे भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस मामले में कई अन्य युवकों से भी पूछताछ जारी है। पुलिस पता लगा रही है कि आखिर यह एमएमएस लोगों के पास कैसे पहुंचा।
विज्ञापन

गिरफ्तारी से रामनगर में मचा हड़कंप
अश्लील एमएमएस मामले में हुई गिरफ्तारी के बाद रामनगर में हड़कंप मच गया है। पुलिस को एमएमएस बनाने वाले एक अन्य व्यक्ति की तलाश है, तो दूसरी तरफ करीब दर्जन भर युवकों की पूछताछ के बाद कई लोगों के होश उड़ गए हैं। जिन लोगों ने अश्लील एमएमएस एक-दूसरे को मोबाइल पर भेजे हैं, वो डरे-सहमे हैं। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें