फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य स्तरीय धार्मिक दृश्य प्रतियोगिता का आगाज

Thu, 17 Oct 2013 05:41 AM IST
Udhampur
विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। कसबे के स्थानीय ओपन एयर थियेटर में श्री दुर्गा नाटक मंडली द्वारा नौवीं राज्य स्तरीय धार्मिक दृश्य प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन जिला विकास आयुक्त रियासी डाक्टर शाहिद इकबाल चौधरी ने किया।
विज्ञापन

समारोह के दौरान मंडली के सदस्यों द्वारा आतिशबाजी भी की गई। इक्यावन हजार रुपयों की इस इनामी प्रतियोगिता में मंगलवार को पहला दृश्य वैष्णो कला मंच विजयपुर के द्वारा सीता हरण मंचित किया गया। बेहतरीन तरीके से सजाए गए सेट में कलाकारों द्वारा जबरदस्त संवाद बोले गए। विजयपुर द्वारा दिखाए गए इस दृश्य में सीता की भूमिका निभा रही मंजूषा शर्मा, लक्ष्मण की भूमिका निभा रहे। गोपाल शर्मा तथा रावण बने संजय कुमार के द्वारा दमदार अभिनय किया गया। वहीं मोहन शर्मा, सुभाष शर्मा, हर्षवर्धन, अंतरिक्ष शर्मा द्वारा भी अपने पात्रों के साथ न्याय किया गया। बुधवार को दूसरा दृश्य युवा मंच तलवाड़ा द्वारा रावण अंगद संवाद दिखाया गया।
इस दृश्य को कलाकारों द्वारा बोले गए दमदार संवादों के कारण लोगों की सराहना मिली। कलाकारों में बलवीर सिंह, सिंपल, प्रीतम, जोगिंदर, जसवीर आदि रहे।
पहला इनाम इक्यावन हजार रुपये का
मंगलवार से शुरू हुई इस नौवीं राज्य स्तरीय धार्मिक दृश्य मंचन प्रतियोगिता को लेकर के मंडली के प्रधान संजीव खजूरिया ने बताया कि इसमें जिला उधमपुर, कठुआ, डोडा, राजोरी तथा जम्मू के साथ ही रियासी के कुल दो दर्जन नाटक क्लब हिस्सा ले रहे हैं, जिनके द्वारा एक-एक दृश्य मंचित किया जाएगा। सर्वश्रेष्ठ दृश्य को मंडली की तरफ से इक्यावन हजार रुपये दिए जाएंगे। वहीं दूसरा स्थान हासिल करने वाले क्लब को इक्कीस हजार तथा तीसरे क्लब को ग्यारह हजार रुपये मिलेंगे। इस मौके पर एसपी रियासी मोहम्मद शरीफ चौहान, मंडली के प्रधान संजीव खजूरिया, चेयरमैन सुदेश पंडोत्रा, कुलदीप मैंगी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें