फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो जगह लगी आग, भारी नुकसान, तीन घायल

Thu, 15 Nov 2012 12:00 PM IST
Udhampur
विज्ञापन
विज्ञापन
किश्तवाड़। दीपावली की शाम को दो अलग-अलग जगहों पर आग लग गई, जिससे भारी नुकसान हुआ। पहले मता गांव में अशोक कुमार के घर के पास रखे घास में आग लगी, आग जैसे ही भड़की कि स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग को सूचित किया, जिससे समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। वह अभी वहीं आग बुझा भी नहीं था कि नगर के गुडाली चौक के पास ही एक इमारत की तीसरी मंजिल में आग लग गई, जिससे तीसरी मंजिल पूरी तरह जलकर राख हो गया। बचाव के दौरान तीन लोग घायल भी हो गए। हालांकि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

तीसरी मंजिल में आग लगने सूचना गांव वालों को जामा मस्जिद से माइकिंग कर दी गई। सूचना मिलने ही सैकड़ों लोग आग बुझाने के लिए पहुंचे। दूसरी तरफ दमकल विभाग को भी इसकी सूचना दी गई। हालांकि जब तक दमकल विभाग के कर्मचारी वहां, पहुंचे तब तक लोगों ने आग पर काबू पा लिया था। दमकल विभाग की कमजोरी तब देखी गई, जब वह पाइपें जोड़ने लगे तो वह कई जगहों से टूटी थी। जिन्हें जोड़ने में काफी समय लग गया। तब तक तीसरी मंजिल पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी। इस बीच तीन लोग घायल भी हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल में भेजा गया। जिला प्रशासन के साथ सीआरपीएफ के जवान और पुलिस भी बचाव अभियान में लगे रहे। बुधवार की सुबह डीसी सलीम मोहम्मद चौधरी ने वहां जाकर जायजा लिया और प्रशासन की तरफ से हरसंभव मदद करने का आश्वासन दिया। बताया जा रहा है कि इस इमारत में आठ परिवार रहे थे। इन कमरों में बिलाल हुसैन, मंजूर हुसैन, कौसर हुसैन रह रहे थे। इस आग से लगभग सारे मकान को नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें