फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल में स्टाफ की कमी पर उतारा गुस्सा

Thu, 15 Nov 2012 12:00 PM IST
Udhampur
विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। मिडिल स्कूल में स्टाप की कमी से गुस्साए सरार कोसर के लोगों ने बुधवार को जिला मुख्यालय में जमकर प्रदर्शन किया और प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि विभाग की अनदेखी के करण यहां के बच्चों का भविष्य खराब हो रहा है।
विज्ञापन

सुबह करीब 11 बजे गांववासी एकजुट होकर डीसी कार्यालय पहुंचे और वहां नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शन के दौरान ठाकुर दास, ध्यान चंद, त्रिलोक चंद, सूरम चंद, लाल चंद, मोहन लाल, जोराबर सिंह व अन्य कई गांव वासियों ने बताया कि दो वर्ष से मिडिल स्कूल सरार कोसर एक शिक्षक के सहारे चल रहा है। जबकि स्कूल में करीब सौ विद्यार्थी शिक्षा हासिल कर रहे हैं। शिक्षकों की कमी के कारण इन विद्यार्थियों को सही तरह से शिक्षा नहीं मिल पा रही है, जिसके कारण परेशानियां लगातार बढ़ती जा रही है। गांववासियों ने कई बार इस समस्या को सीईओ व डीसी के सामने रखा हैं, जहां से केवल आश्वासन ही मिले हैं, लेकिन किसी ने भी समस्या को हल करने के लिए जरूरी कदम नहीं उठाएं हैं। गांववासियों ने बताया कि सरपंच पर भी आरोप लगाया कि यहां के स्कूल में व्यवस्था सुधार करवाने के बादले वह भी अध्यापक और विद्यार्थियों को परेशान करते हैं। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि सरपंच के असहयोगात्मक रवैये के कारण शिक्षक के अलावा ग्रामीण भी मानसिक रूप से परेशान हैं। ग्रामीणों ने कहा कि अगर उनकी समस्या को जल्द हल नहीं किया गया तो सड़कों पर उतरने को मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें