उधमपुर। जिला यूथ कांग्रेस उधमपुर ने जम्मू कश्मीर राज्य के 66वें विलय दिवस पर शनिवार को
कार्यक्रम आयोजित कर विलय दिवस मनाया। सदस्यों ने तिरंगा फहराकर भारत माता के जय के जयघोष लगाए गए और एलान किया कि भविष्य में विलय दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा।
यूथ कांग्रेस के नेता सुमित मगोत्रा की अध्यक्षता में विलय दिवस पर आतिशबाजी की गई।
मगोत्रा ने कहा कि महाराजा हरी सिंह 1947 में अगर जम्मू कश्मीर राज्य का विलय भारत के साथ नहीं करते तो आज राज्य की स्थिति कुछ और होती। कश्मीर में अलगाववादियों द्वारा आज के दिन को काला दिवस के रूप में मनाया जा रहा है, जो कि दुख की बात है। उन्होंने कहा कि अलगाववादी खा तो भारत का रहे हैं, लेकिन गुणगान दूसरों का कर रहे हैं। जम्मू कश्मीर भारत का अटूट अंग था, है और हमेशा ही रहेगा। उन्होंने कहा कि सरकारों को अब आवाम की मुशि्कलों को पहल देनी होगी। इस मौके पर सरपंच रामेश्वर शर्मा, सरपंच अश्विनी, सरपंच सोहन लाल, मीनू शर्मा, जीवन, तनवीर, रंजीत सिंह, सुरेश खजूरिया, बंटू सिंह, सुभाष, शाम बंसल, टीटू पंडित, बलवंत सिंह, जसवीर और अरुण सहित अन्य लोग मौजूद थे।