फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में चार अमरनाथ यात्री घायल

Mon, 16 Jul 2012 12:00 PM IST
Udhampur
विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर/चिनैनी। रविवार को जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर फिर एक हादसा पेश आया। इस हादसे में चार अमरनाथ यात्री घायल हो गए। जिन्हें चिनैनी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल उधमपुर रेफर कर दिया गया। टैंपो-ट्रेवलर में सवार करीब एक दर्जन श्रद्धालु बाबा अमरनाथ दर्शनों को जा रहे थे। सभी यात्री जालंधर निवासी हैं। जिनमें से चार यात्री इस सड़क हादसे में घायल हो गए।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, जम्मू से श्रीनगर की ओर से जा रहा टैंपो ट्रेवलर नंबर पीबी01-0194 की टक्कर श्रीनगर से जम्मू की ओर आ रहे ट्रक नंबर पीबी06एफ-2691 के साथ हो गई। जिसमें टैंपो ट्रेवलर में सवार चार अमरनाथ यात्री घायल हो गए।
इस हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया तथा स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए चिनैनी के उप जिला अस्पताल लाया गया। यहां डाक्टरों द्वारा घायलों का तुरंत उपचार कर उन्हें जिला अस्पताल उधमपुर रेफर कर दिया गया। वहीं, इस हादसे में घायलों की पहचान अनिल लुथर (35), लव कुमार (28), नीतीश (27) तथा परमजीत सिंह (35) सभी निवासी जालंधर के रूप में हुई है।
विज्ञापन

चिनैनी पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। उधमपुर अस्पताल में उपचाराधीन श्रद्धालुओं को लेकर आने में उनके साथियों का सहयोग रहा जिन्होंने दूसरी गाड़ी कर उधमपुर तक आए। वहीं, वीरेंद्र और बिट्टा ने बताया कि बाबा के दर्शन को लेकर अब वह आगे नहीं जा पाएंगे और बगैर दर्शन कर वापस लौट जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें