फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: जिले के 88 सरकारी स्कूलों में दो करोड़ की लागत से तैयार होंगे शौचालय

विज्ञापन
विज्ञापन
- किराये की इमारतों में चल रहे स्कूलों में भी बनेंगे शौचालय
विज्ञापन

- जिन स्कूलों में एक शौचालय है वहां पर बनेगा दूसरा
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। शिक्षा विभाग की ओर से जिले के 11 जोन के 88 सरकारी स्कूलों में दो करोड़ रुपये की लागत से लड़के व लड़कियों के लिए शौचालय बनाए जाएंगे। इनमें 41 लड़कों व 47 शौचालय लड़कियों के लिए बनाए जाएंगे।
निर्माण पूरा होने के बाद स्कूल में छात्र-छात्राओं को आ रही समस्या से निजात मिलगी। शिक्षा विभाग की ओर से निर्माण कार्य को शुरू करने के लिए प्रक्रिया को तेज करते हुए लोक निर्माण विभाग को लिखित में भेज दिया गया है। जिन स्कूलों में शौचालय बनाए जा रहे हैं उनमें ज्यादातर स्कूल ग्रामीण क्षेत्रों में आते हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि जिले के कई सरकारी स्कूलों में शौचालय की व्यवस्था न होने के चलते बच्चों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। खासतौर पर कई स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या अधिक होने के चलते एक ही शौचालय होने से छात्र काफी परेशान थे। लेकिन अब विभाग की ओर से उन स्कूलों में भी शौचालयों की संख्या को बढ़ाया जा रहा है जहां पर बच्चों की संख्या अधिक है और एक ही शौचालय है।
इतना ही नहीं जिले में कई प्राइमरी स्कूलों में शौचालय की व्यवस्था न होने के चलते छात्रों को शौच के लिए घर जाना पड़ता था। अब उन स्कूलों में भी शौचालय का निर्माण करवाया जाएगा। हालांकि जिला में शिक्षा के 11 जोन आते हैं। इनमें ज्यादातर जोन में पड़ने वाली सरकारी स्कूल ग्रामीण व दूरदराज के क्षेत्रों में है और किराये की इमारतों में चल रहे हैं। इन स्कूलों में शौचालय बनाने के लिए जगह की व्यवस्था कर दी गई है।
विज्ञापन

कोट...
जिले के 11 जोन में जिन स्कूलों में शौचालय की व्यवस्था नहीं है या फिर जिन स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या अधिक है तथा एक ही शौचालय है। ऐसे 88 स्कूलों में विभाग की ओर से नए शौचालय बनाए जाएंगे।- कमल किशोर बडयाल, सीईओ



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें