फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: 31 दिवसीय महिला टेलरिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

विज्ञापन
एसबीआई आरएसईटीआई रामबन में वूमेन गारमेंट्स टेलरिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन करते अ​धिकारी
विज्ञापन
-एसबीआई आरएसईटीआई रामबन में वूमेन गारमेंट्स टेलरिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन किया
विज्ञापन


रामबन। एसबीआई ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरएसईटीआई) ने रामबन में बुधवार को ''31 दिवसीय टेलर वूमेन गारमेंट्स'' प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसमें जिले भर की विभिन्न पंचायतों की 25 उत्साही महिला उम्मीदवारों ने भाग लिया। अधिकारियों ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार और आर्थिक सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए सिलाई कौशल से लैस करना है। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में रामबन के मुख्य योजना अधिकारी (सीपीओ) शकीब अहमद राथर ने पारंपरिक दीप प्रज्वलन किया। उन्होंने एसबीआई आरएसईटीआई रामबन के निदेशक हरविंदर सिंह के साथ प्रशिक्षण का औपचारिक शुभारंभ किया। नामांकित उम्मीदवारों को प्रशिक्षण किट का वितरण किया गया। संवाद

एसबीआई आरएसईटीआई रामबन में वूमेन गारमेंट्स टेलरिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन करते अधिकारी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें