फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूस्खलन से 70 परिवारों का पलायन

Fri, 20 Mar 2015 02:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डोडा
विज्ञापन
विज्ञापन
डोडा जिला मुख्यालय से मात्र 25 किलोमीटर पहाड़ पर बसे हड़लग फाट गांव में भारी बारिश और बर्फबारी के कारण पूरा पहाड़ सिखने लगा है। ऊपर से पत्थर गिरने लगे हैं। इसके कारण पहाड़ी के नीचे बसे करीब 70 परिवारों को पलायन कर पड़ोसी गांव मनसू में अपने रिश्तेदार के यहां शरण लेना पड़ा है।
विज्ञापन


स्थानीय निवासी शंकर लाल ने बताया कि गांव के बिल्कुल ऊपर एक बहुत बड़े पत्थर की पहाड़ी है, जिसका पूरा क्षेत्र कम से कम दो कनाल का है। पिछले दिनों हुई भारी बारिश के कारण पहाड़ी खिसकने के कारण तीन दिन से गांव में पत्थर गिर रहे थे। वीरवार की सुबह अचानक गांव पर काफी पत्थर गिरने लगे।

डर के मारे सभी गांववासी घरों को खाली करना शुरू कर दिया। लोग घरों से जरूरी सामान लेकर भागने लगे। बताया जा रहा है कि अपने स्थान से सिसक चुकी पहाड़ी कभी भी भरभरा कर गिर सकी है।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि प्रशासनिक अधिकारियों को भी इसकी सूचना दे दी गई है, परंतु वीरवार शाम तक कोई भी सुध लेने नहीं पहुंचा। मजबूरन फिलहाल सभी ने पड़ोसी गांव मनसू में अपने-अपने रिश्तेदारोें के यहां पनाह ली है।
विज्ञापन


मनसू निवासी नारायण दत्त ने कहा कि जैसे से देखा कि पहाड़ी खिसक रही है कि तुरंत हड़लग जाकर अपने रिश्तेदारों को वहां से निकाल कर अपने गांव ले आए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें