फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाम को सर्दी ने किया परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश के बाद तापमान में भारी गिरावट
विज्ञापन

3.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा रात का तापमान
अमर उजाला ब्यूरो
उधमपुर। बारिश के बाद तापमान में ज्यादा गिरावट रही है। मैदानी इलाकों में बारिश व पर्वतीय इलाकों में भारी हिमपात के बाद सोमवार की रात इस सीजन की सबसे सर्द रात रही है। सोमवार रात को न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस रहा है। रात के समय सर्दी से बचने के लिए अलाव का सहारा लेने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को सुबह मौसम साफ हो गया था। धूप खिलने से थोड़ी राहत महसूस की गई। इसके बाद दोपहर दो बजे तक तेज धूप रही और शहरवासी सर्दी से बचने के लिए घर की छतों पर धूप सेंकते नजर आए। हालांकि दो बजे के बाद बादल छाए और फिर शाम तक बादल छाने व धूप निकलने का सिलसिला जारी रहा। सूरज के ढलते ही ठंड बढ़ गई थी। सर्दी से बचने के लिए लोग शहर के विभिन्न हिस्सों में अलाव का सहारा लेते नजर आए। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार की रात न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस रहा और सोमवार की रात इस मौसम की सबसे सर्द रात भी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें