फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम के जाल में जकड़ा रहा शहर

विज्ञापन
विज्ञापन
जाम से लोग पस्त, ट्रैफिककर्मी चालान काटने में मस्त
विज्ञापन

हाल-ए-शहर : विद्यार्थी और कर्मचारी वाहनों से उतर पैदल गंतव्य तक जाने को हुए मजबूर
चौक-चौराहों पर दिन भर रही जाम की स्थिति

अमर उजाला ब्यूरो
उधमपुर। शहर के ज्यादातर चौक-चौराहों पर मंगलवार को दिन भर जाम की स्थिति रही। वहीं ट्रैफिक पुलिस के जवान व अधिकारी एमएच चौक पर नाका लगाकर चालान काटने में व्यस्त रहे। उनके सामने भी एमएच चौक पर कई बार जाम लगा, लेकिन किसी ने यातायात सुचारु बनाने के लिए प्रयास नहीं किया।
मंगलवार सुबह एमएच चौक, सुभाष चौक, सलाथिया चौक, सैला तालाब चौक व अन्य स्थानों पर जाम की स्थिति बनी। राजमार्ग व धार रोड पर जाम की परेशानी ने इतना गंभीर रूप ले लिया कि स्कूल व कालेज जाने वाले विद्यार्थी और कार्यालय जाने वाले कर्मचारी यात्री वाहनों से नीचे उतर कर पैदल ही गंतव्य की तरफ चल दिए। इस दौरान शहर में चारों तरफ जाम में फंसे वाहनों की कतार बढ़ती गई। जाम की वजह से शहरवासियों की परेशानी भी बढ़ती चली गई। जखैनी चौक के अलावा और कहीं पर भी ट्रैफिककर्मी नजर नहीं आए। वहीं एमएच चौक पर सिर्फ चालान काटने का काम किया गया। ट्रैफिककर्मी पुलिस के जवान व अधिकारी एक एक कर दो पहिया को रोक कर चालान काटते रहे, वहीं दूसरी तरफ एमएच चौक पर लगे जाम को खुलवाने के लिए एक भी कर्मी व अधिकारी आगे आता दिखाई नहीं दिया। इसको लेकर शहरवासियों में ट्रैफिक पुलिस के प्रति काफी रोष देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जाम खुलवाने को नहीं आया कोई सामने
शहरवासियों का कहना था कि शहर में यातायात व्यवस्था को संभालने की जिम्मेदारी ट्रैफिक पुलिस की है, लेकिन ट्रैफिक पुलिस का सारा ध्यान चालान काट कर राजस्व जुटाने की तरफ ही है। एमएच चौक पर तो ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों के सामने जाम लगता रहा, लेकिन एक भी कर्मी व अधिकारी ने जाम को खुलवाने का प्रयास नहीं किया। इसकी जितनी निंदा की जाए कम है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें