उधमपुर में तैनात सुरक्षाकर्मी।
- फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। अनुच्छेद 370 हटने को लेकर पैदा हुए हालात को देखते हुए वीरवार को भी दिन भर देविकानगरी कड़े पहरे में रही। शहर में दाखिल होने वाले सभी स्थानों पर सुरक्षाबल तैनात थे। सुरक्षाबल हर किसी पर नजर रखे हुए थे। राजमार्ग पर भी दिन भर कड़ा पहरा रखा गया।
तीन दिन के बाद प्रशासन ने शहरवासियों को राहत प्रदान करते हुए बाजार को खोलने की इजाजत दी और साथ ही वाहन भी चलाए गए, लेकिन सुरक्षाबलों की संख्या में किसी प्रकार की कमी नहीं की गई। रोज की तरह शहर के चप्पे चप्पे में सुरक्षाबल तैनात रहे और हर जाने वाले नजर रखे हुए थे। जिस पर अगर कोई संदेह हो रहा था तो उसको रोक कर पूछताछ की जा रही है। शहर के अंदर दाखिल होने वाले सभी स्थानों पर सुरक्षाबल मुस्तैदी के साथ तैनात थे। शहर में प्रवेश करने वाले वाहनों को रोक कर पूछताछ की जा रही थी। लोगों के पहचान पत्र भी देखे जा रहे थे। जखैनी इलाके में लगाए गए नाके में घाटी से जम्मू की तरफ जा रहे वाहनों को रोक कर तलाशी ली जा रही थी। बाजार खुलने के बावजूद पूरी देविकानगरी छावनी में तब्दील रही।