फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्थानीय युवकों ने कामगारों को घाटी छोड़ने को किया मजबूर

विज्ञापन
उधमपुर रेलवे स्टेशन पर लगी वीरवार को भीड़। - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर। कश्मीर के विभिन्न हिस्सों में काम करने वाले बाहरी राज्यों के कामगारों का वीरवार को तीसरे दिन भी घाटी को छोड़ कर उधमपुर पहुंचना जारी रहा। सैकड़ों की संख्या में कामगार वीरवार को उधमपुर पहुंचे और ट्रेनों में सवार होकर अपने राज्य की तरफ चले गए। कामगारों ने कहा कि अब उनके लिए कश्मीर में काम करना संभव नहीं था, क्योंकि स्थानीय निवासियों ने ही उनको कश्मीर को छोड़ने की धमकी दे दी थी। कश्मीर न छोड़ने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी भी दी जा रही है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि अनुच्छेद 370 के हटने के बाद घाटी में हालात तनावपूर्ण हैं। पूरी घाटी में कर्फ्यू जैसे हालात बने हुए हैं। वहीं कश्मीर में कई वर्षों से काम कर रहे बाहरी राज्य के कामगार अब घाटी को छोड़ने को मजबूर हो चुके हैं। मंगलवार रात से घाटी को छोड़ कर सैकड़ों की संख्या में कामगार उधमपुर पहुंच रहे हैं और उधमपुर से ट्रेनों में सवार होकर वापस लौट रहे रहे है। वीरवार को तीसरे दिन भी सैकड़ों की संख्या में कामगार उधमपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे और लंबी कतार में लगकर ट्रेन के लिए टिकट ली और फिर अपने घरों की तरफ रवाना हो गए।
रेलवे स्टेशन मौजूूद मंजूर, सादिक, सरवर व अन्य श्रमिकों ने बताया कि जिस प्रकार घाटी में हालात बन चुके हैं अब उनके लिए वहां पर काम करना संभव नहीं है। पहले तो कुछ दिन के लिए हालात खराब होते थे तो स्थानीय निवासी उनका सहयोग करते थे। लेकिन अब तो स्थानीय निवासियों ने ही उनको घाटी से निकालना शुरू कर दिया है। सोमवार को सभी अपने कमरों में आराम कर रहे थे कि अचानक कुछ स्थानीय युवक उनके पास पहुंचे और सभी को जल्द से जल्द घाटी छोड़ने की चेतावनी दे दी। युवकों ने कहा कि अगर घाटी को खाली नहीं किया तो इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। इसके बाद जिसको जो सामान मिला उठाया और निकल गए।
विज्ञापन

मनमाना किराया वसूल रहे वाहनों के चालक
कामगारों ने बताया कि घाटी से उधमपुर तक पहुंचने के लिए उनसे मनमाना किराया वसूला जा रहा है। छोट वाहन के साथ ही ट्रकों के चालक भी उनसे से अच्छी खासी रकम वसूल कर रहे हैं। उनके पास जो राशि पड़ी हुई थी, उसको उन्होंने किराए पर ही खर्च कर दिया है। उनके पास अब खाने के भी पैसे नहीं बचे हैं।
टिकट के लिए रेलवे स्टेेशन पर लग रही भीड़
तीन दिन से रेलवे स्टेशन का नजारा ही बदल गया है। जिस रेलवे स्टेशन चंद यात्री नजर आते थे, वह तीन दिन से यात्रियों से भरा हुआ नजर आ रहा है। ट्रेन की टिकट लेने के लिए लोग लंबी कतारों में लग रहे हैं। इससे उधमपुर के स्थानीय यात्री काफी परेशान हैं, क्योंकि लंबी कतार के कारण उनके लिए डीएमयू की टिकट लेना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें