फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किश्तवाड़ में कोरोना के 36 नए मामले

विज्ञापन
विज्ञापन
किश्तवाड़। जिले में वीरवार को कोरोना के 36 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें दो अन्य राज्यों के लोग शामिल हैं। इसके साथ ही जिले में संक्रमितों का आंकड़ा 3093 पहुंच गया है, जिनमें से 2912 ठीक हो चुके हैं, जबकि 24 लोगों की मौत हुई है।
विज्ञापन

किश्तवाड़ में मौजूदा समय में 157 सक्रिय मामले मौजूद हैं। इसके अलावा वीरवार को 17 और लोग महामारी को मात देने में कामयाब रहे हैं। उधर, जिले के पलमाड़ पंचायत इलाके के चकरस नामक गांव को रेड जोन बनाया गया है। इसमें नजीर अहमद शाह के मकान से लेकर रविंद्र कुमार के मकान तक पाबंदियां लगाई गई है। इस गांव में 120 लोगों की जांच होनी है। इसके लिए जिला मजिस्ट्रेट अशोक कुमार शर्मा ने आदेश जारी किए हैं। वहीं, टेस्टिंग के लिए टीम रवाना कर दी गई है। नायब तहसीलदार पलमाड़ को स्थिति पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं। लोगों को घरों में रहने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें