फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: डिग्री कॉलेज के मैदान पर 32 टुकड़ियों ने किया अभ्यास

Tue, 21 Jan 2025 02:44 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
 डिग्री कालेज उधमपुर के मैदान में गणतंत्र दिवस की परेड की रिहर्सल करते एनसीसी कैडेट। संवाद - फोटो : udhampur
विज्ञापन
उधमपुर। सरकारी डिग्री कॉलेज के मैदान पर शुरू हुई गणतंत्र दिवस समारोह के लिए रिहर्सल परेड दूसरे दिन भी जारी रही। इस दौरान 32 टुकड़ियों ने कदम से कदम मिलाते हुए अभ्यास किया। एक सप्ताह से विभिन्न स्कूलों व कॉलेजों में विद्यार्थी अभ्यास कर रहे थे।
विज्ञापन

स्कूल, कॉलेज, व एनसीसी कैडट, एनएसएस फ्लैग टरूप, बैंड टरूप, पुलिस, सीआरपीएफ, व अन्य विभागों के कर्मचारी कॉलेज के मैदान में रिहर्सल कर रहे है। सोमवार को सुबह 9:30 से दोपहर 12 बजे तक विभिन्न स्कूल व कॉलेज के विद्यार्थी मार्च पास्ट करते नजर आए। मार्च पास्ट में जिला पुलिस लाइन की महिला और पुरुष पुलिस कर्मियों सहित विभिन्न शैक्षिक संस्थानों ने भागीदारी की। इनमें सरकारी डिग्री कॉलेज ब्वॉयज उधमपुर से लड़के व लड़कियों के सीनियर डिवीजन एनसीसी के दो टरूप व एनएसएस टरूप ने हिस्सा लिया। इसके अलावा हायर सेकेंडरी स्कूल के सीनियर और जूनियर डिवीजन एनसीसी कैडेट्स, एपीएस धार रोड, हैप्पी मॉडल हायर सेकेंडरी का बैंड और सिविल टूरूप, निटल हायर सेकेंडरी, डीएवी स्कूल, गर्ल्स हायर सेकेंडरी व हाई स्कूल के अलावा अन्य स्कूलों ने भाग लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें