उद्यमिता-सह-जागरूकता मेले में नाटक प्रस्तुत करते युवा। स्रोत : संवाद
- फोटो : udhampur
एक दिवसीय संभावित उद्यमिता-सह-जागरूकता मेले का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। जिला प्रशासन कर तरफ से जिला रोजगार एवं कॅरिअर परामर्श केंद्र के सहयोग से मिशन युवा के तहत एक दिवसीय संभावित उद्यमिता-सह-जागरूकता मेला का आयोजन किया गया। शहर के रिवायत हाल में आयोजित मेले का उद्देश्य युवाओं को स्वरोजगार के अवसरों को अपनाने, उद्यमशीलता की भावना को बढ़ाने और उन्हें स्वरोजगार के लिए प्रेरित करना था।
इसमें विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के लिए कई विभागीय स्टाल भी लगाए गए थे। इस दौरान मिशन युवा के तहत स्वरोजगार के इच्छुक 300 से अधिक युवाओं का ऑनस्पाट पंजीकरण भी किया गया। इस अवसर पर उधमपुर पूर्व के विधायक पवन कुमार गुप्ता मुख्यातिथि और डीडीसी अध्यक्ष लाल चंद तथा डीसी सलोनी राय विशिष्ट अतिथि थे। मेले की शुरूआत दीप प्रज्वलन के साथ की गई। तत्पश्चात अतिथियों ने मेले में लगाए गए स्टालों का निरीक्षण किया।
मेले में सफल किसानों और उद्यमियों ने भाग लिया और अपनी सफलता की अपनी सफलता की कहानियां साझा की। इस अवसर पर उद्यमशीलता को बढ़ावा देने के उद्देश्य को लेकर एक नाटक का मंचन भी किया गया। कार्यक्रम के अंत में सफल उद्यमियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया।
डीसी ने कहा कि जम्मू कश्मीर की तरफ से पूरे जम्मू कश्मीर में सवा चार लाख व्यवसायों को बढ़ावा देने के लिए मिशन युवा योजना लांच की गई है। इसी के तहत आज जिला स्तर पर मिशन युवा के तहत संभावित उद्यमिता-सह-जागरूकता मेला का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि आधारभूत सर्वेक्षण में 24,000 संभावित उद्यमी पाए गए हैं, जिनके लिए आज एक हैंड होल्डिंग सत्र रखा गया। इसमें उन्हें मिशन युवा के तहत सरकार जो भी लाभ दे रही है। उन्होंने सभी जिलावासियों से भी अपील की कि अगर कोई भी किसी भी तरह का अपना कोई व्यवसाय शुरू करना अथवा बढ़ाना चाहता है तो वो जरूर मिशन युवा का लाभ उठाएं।