उधमपुर। पुलिस ने गोवंश तस्कर मखन लाल उर्फ मखनी निवासी चनुंनता रामनगर के खिलाफ जम्मू-कश्मीर लोक सुरक्षा अधिनियम (पीएसए) के तहत मामला दर्ज कर हिरासत में लिया है। हिरासत में लेने के आदेश जिला मजिस्ट्रेट उधमपुर की ओर से जारी किए गए थे। मखन लाल जिले में दर्ज कई गोवंश तस्करी के मामलों में शामिल रहा है। पीएसए के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। संवाद