फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घाटी से पंजाब की तरफ जा रहे हिमाचल के ट्रक से 25 किलो भुक्की बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। शहर के जखैनी इलाके से पुलिस ने सोमवार को हिमाचल के ट्रक से 25 किलो भुक्की बरामद कर चालक को तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सोमवार को पुलिस ने घाटी से पंजाब की तरफ जा रहे ट्रक (एचपी62ए-0703) को तलाशी के लिए रोका। इस दौरान ट्रक में छिपा कर रखी 25 किलो भुक्की की खेप बरामद की। पुलिस ने उसी समय चालक मोहम्मद शफी निवासी सुंदर चक (पठानकोट) को तस्करी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। मवेशियों की तस्करी की तरह ही पुलिस नशीली वस्तुओं की तस्करी करने वालों पर भी सख्त कार्रवाई कर रही है। तीन दिन पहले ही पुलिस ने टिकरी इलाके से 300 किलो भुक्की और पांच लाख रुपये के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया था। इनमें एक भुक्की बेचने वाला और तो दूसरा खरीदने वाला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें