उधमपुर। जिले में शनिवार को 2407 लोगों ने टीका लगवाया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले में बनाए गए केंद्रों पर सुबह से शाम तक लोगों का पहुंचाना जारी रहा है। पंजीकरण के बाद सभी को बारी-बारी से टीका लगाया गया।
इनमें ब्लॉक रामनगर 406, चिनैनी में 544, पंचैरी में 101, मजालता में 283, बसंतगढ़ में 109, टिकरी में 581 और जिला अस्पताल में बनाए गए केंद्र पर 331 सहित 52 सुरक्षा कर्मियों को कोविड वैक्सीन लगाई गई है। इसी तरह शनिवार को शाम तक 2407 लोगों को टीका लगाया गया है।
इनमें एक स्वास्थ्य कर्मचारियों को दूसरी, 25 फ्रंट लाइन वर्कर्स को दूसरी, 18 से 45 आयु वर्ग में 1496 लोगों को पहली और 34 को दूसरी डोज, 45 से 60 आयु वर्ग में 62 लोगों को पहली और 662 लोगों को दूसरी, 24 वरिष्ठ नागरिकों को पहली और 103 को दूसरी डोज लगाई गई है। शाम तक स्वास्थ्य विभाग के पास 5140 डोज मौजूद थी।