फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: मात्र 200 मीटर सड़क का हिस्सा 8 साल से क्षतिग्रस्त

Sat, 07 Jun 2025 01:09 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
 कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष सुमित मगोत्रा
विज्ञापन
सुधारने के लिए सुमित मगोत्रा ने दिया दो हफ्ते का अल्टीमेटम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। उधमपुर वेस्ट विधानसभा क्षेत्र के जिब की मात्र 200 मीटर सड़क का हिस्सा आठ साल से क्षतिग्रस्त है। कांग्रेस के जिला कार्यकारी अध्यक्ष सुमित मगोत्रा ने सड़क की खस्ता हालत पर चिंता जता इसे सुधारने के लिए दो हफ्ते का अल्टीमेटम दिया है।
मगोत्रा ने बताया कि उधमपुर में जिब पंचायत के मुख्य बाजार में पिछले कई सालों से सड़क का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त पड़ा है। इससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है लेकिन लोगों का कहना है कि इस सड़क पर राजनीति की जा रही है और जिसका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मगोत्रा ने बताया कि सड़क के बीच का सिर्फ 200 मीटर हिस्सा गड्ढों में समा चुका है। इसमें पानी भरा रहता है। वहां से गुजरने वाली गाड़ियों के चालकों समेत स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों को परेशानी होती है। इसे जल्द सुधारा जाना चाहिए।

फोटो सहित
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें