फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: दो बाइकों की टक्कर में महिला समेत दो घायल

Sat, 07 Jun 2025 01:06 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। चौकी तेंथा इलाके में दो बाइकों की टक्कर में महिला समेत दो लोग घायल हो गए। शुक्रवार सुबह चौकी से घोरड़ी की तरफ जा रही बाइक जेके14के2931 और घोरड़ी से रामनगर की तरफ आ रही बाइक जेके14एफ5659 रास्ते में स्थित चौकी तेंथा गांव के मोड़ पर आमने से सामने टकरा गई। इस कारण दोनों बाइकों पर सवार शालू देवी पत्नी अमरजीत आयु 36 वर्ष निवासी कटवालत और रमेश कुमार पुत्र धनीराम आयु 60 वर्ष निवासी घोरड़ी जागीर घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को रामनगर अस्पताल में पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार करने के बाद शाम को हालत स्थिर होने पर दोनों को घर भेज दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें