फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 1907 लोगों ने लगवाई कोरोना वैक्सीन

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए जिले कोरोना वैक्सीनेशन प्रक्रिया जोरशोर से जारी है। रविवार को जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में करीब 1907 लोगों को टीका लगाया गया है। इसमें कई लोगों को पहली और कई को दूसरी डोज दी गई।
विज्ञापन

जिले में प्रतिदिन दो हजार के करीब लोगों को कोरोना का टीका लगाया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्थापित किए गए विभिन्न कोरोना वैक्सीन केंद्रों पर सुबह से लेकर शाम तक काफी संख्या में लोग कोरोना का टीका लगवाने के लिए आ रहे हैं। पिछले दिनों के मुकाबले अब कोरोना वैक्सीन लगवाने वाले लोगों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। साथ ही लोगों को कोरोना एसओपी का पालन करने के लिए भी जागरूक किया जा रहा है।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से रविवार को शाम तक जिले में कुल 1907 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई। इनमें 1221 लोगों को पहली और 686 को दूसरी डोज दी गई। इसमें पांच हेल्थ वर्करों को पहली और सात को दूसरी डोज दी गई। इसके अलावा 238 फ्रंटलाइन वर्करों को पहली और 24 को दूसरी डोज दी गई। 45-60 उम्र के लोगों में 703 को पहली और 338 को दूसरी खुराक दी गई। इसके अतिरिक्त 275 वरिष्ठ नागरिकों को पहली और 317 को दूसरी डोज दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें