चिनैनी। पुलिस जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर श्रीनगर से जम्मू की ओर आ रहे ट्रक से 18 किलो भुक्की बरामद की है। वहीं, तस्करी के आरोप में चालक को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान पवन कुमार निवासी होशियारपुर (पंजाब) के रूप में हुई है।
जानकारी के मुताबिक एसएसपी उधमपुर के निर्देश पर एसडीपीओ अहमद शाफी जरगर और थाना प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह के नेतृत्व में हाईवे पर जीरो प्वाइंट के पास नाका लगाया था। इस दौरान एसआई मोहम्मद यूसुफ और टीम ने श्रीनगर से जम्मू की ओर आ रहे ट्रक की तलाशी ली। इस दौरान ट्रक से भुक्की के दो बैग बरामद हुए, जिनका भार 18 किलो निकला। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है।