फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पट्टनगढ़ बस स्टैंड तक बने बंदोल सड़क बनाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
चिनैनी। ग्रामीणों ने प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन से बंदोल सड़क को पट्टनगढ़ बस स्टैंड तक बनाने की मांग की है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी रोमेश गुप्ता, बिट्टू राम, राज कुमार व राकेश कुमार ने बताया कि कि बंदोल-लाटी से पट्टनगढ़ के लिए सड़क का निर्माण हो रहा है। इस सड़क का जुड़ाव पट्टनगढ़ बस स्टैंड से नहीं होगा और यह एक किलोमीटर दूर तक ही बनाई जाएगी। इससे लोगों को लाभ नहीं मिलेगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि तहसील और ब्लॉक लाटी है। किसी कार्य के लिए उन्हें चिनैनी होकर जाना पड़ता है। इस कारण छह घंटे का समय बरबाद हो जाता है। यदि बंदोल से पट्टनगढ़ सड़क को पट्टनगढ़ बस स्टैंड तक जोड़ दिया जाए तो समस्या दूर हो जाएगी। 14 किलोमीटर का सफर भी चंद मिनटों में पूरा हो जाएगा, जिससे लोगों को काफी राहत मिलेगी। उन्होंने सरकार से मांग की है कि बंदोल सड़क को पट्टनगढ़ बस सटैंड से जोड़ा जाए, ताकि दस हजार से अधिक की आबादी को लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें