फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1781 लोगों को लगाई कोरोना वैक्सीन

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जिले में वैक्सीन लगवाने वाले लोगों की संख्या में बढ़ोतरी लगातार जारी है। हर रोज 1500 से अधिक वैक्सीन लगवा रहे हैं और इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग की कड़ी मशक्कत कर रहा है। शनिवार को जिले में कुल 1781 लोगों ने वैक्सीन लगवाई है और इनमें से सबसे अधिक 45 से 60 आयु वर्ग के लोग थे। रविवार को भी स्वास्थ्य विभाग वैक्सीन लगाने का काम जारी रखेगा।
विज्ञापन

करीब सवा तीन महीने से वैक्सीन लगाने का काम किया जा रहा है, जिसमें लगातार बढ़ोतरी हो रही है। स्वास्थ्य विभाग ने 18 से अधिक उम्र के लोगों को वैक्सीन लगाने की तैयारियां शुरू कर दी है। वैक्सीन लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने जिले में कुल 198 सेंटर तैयार किए हैं और मौजूदा समय में 60 से अधिक सेंटर में वैक्सीन लगाई जा रही है। 18 से अधिक आयु के लोगों को जब वैक्सीन लगाने काम शुरू किया जाएगा तो स्वास्थ्य विभाग 100 से अधिक सेंटर में वैक्सीन लगाने का काम शुरू कर देगा। शनिवार को जिले में कुल 1781 लोगों को वैक्सीन लगाई है। पांच स्वास्थ्य कर्मचारियों को पहली और 13 को दूसरी डोज दी गई है। 26 फ्रंट लाइन वर्कर्स को पहली और 41 को दूसरी डोज दी गई है। 45 से 60 आयु वर्ग के 968 लोगों को पहली और 34 को दूसरी डोज दी गई है। 415 वरिष्ठ नागरिकों को पहली और 279 को दूसरी डोज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें