फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संकट में मदद के लिए कंट्रोल रूम स्थापित

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जिले में कोरोना संकट बढ़ने पर लोगों की सहायता के लिए स्वास्थ्य विभाग ने डिस्टिक्ट मजिस्ट्रेट कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया है। यह कंट्रोल रूम 24 घंटे काम करेगा। कोरोना संकट से राहत पाने के लिए लोग किसी भी समय कंट्रोल रूम में फोन कर सकते हैं। इनमें एक डाक्टर सहित चार लोगों को नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संकट बढ़ने के साथ लोगों की परेशानी भी बढ़ती जा रही है। जिले के लोगों को समझ नहीं आ रहा है कि आपात स्थिति में वह किससे मदद मांगे। इसी को लेकर अब स्वास्थ्य विभाग ने कंट्रोल रूम स्थापित किया है। यह कंट्रोल रूम 24 घंटे काम करेगा। इसका नंबर 01992272728 है। इसमें डा. नंदिता शर्मा, सरिता भारती, सुमित वर्मा और सुरेश कुमार को नियुक्त किया गया है। इस कंट्रोल रूम को एक पल के लिए भी बंद नहीं किया जाएगा। हर समय एक अधिकारी या फिर कर्मचारी इसमें तैनात रह कर काम करेगा और जब भी कोई फोन कर मदद मांगेगा तो तुरंत स्वास्थ्य विभाग की टीम मदद को पहुंच जाएगी। कोरोना संकट बढ़ने के बाद लोगों को स्वास्थ्य विभाग की मदद के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को समझ ही नहीं आ रहा है कि वह इस मुश्किल हालात में किससे मदद मांगे। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रशासन से निर्देश मिलने पर कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें