फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

143 बीएसएफ के जवानों सहित 160 लोग पाए गए कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जिले में सोमवार को 143 बीएसएफ के जवानों सहित 160 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। बीएसएफ के सभी जवानों को सहायक प्रशिक्षण केंद्र रौन दोमेल में ही आइसोलेट किया गया है। इसके साथ 14 लोग बाहरी राज्य से लौटने पर संक्रमित पाए गए हैं। तीन लोग शहर के अंदर कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जिले में कोरोना के मामले बढ़ने पर स्वास्थ्य विभाग की नींद उड़ती जा रही है।
विज्ञापन

अप्रैल महीना शुरू होने के साथ ही जिले में कोरोना के मामलों बढ़ोतरी होना शुरू हो गई थी। ज्यादातर बीएसएफ के जवान संक्रमित पाए जा रहे हैं। सहायक प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षण हासिल करने के लिए महाराष्ट्र व गुजरात से 1500 जवान उधमपुर में पहुंचे हैं और इनके लगातार कोरोना टेस्ट किए जा रहे हैं। इनमें से हर रोज कई जवान संक्रमित पाए जा रहे हैं। सोमवार को सबसे अधिक 143 जवान संक्रमित पाए गए हैं। अभी तक 300 से अधिक जवान संक्रमित पाए जा चुके हैं। इसके साथ 14 लोग बाहरी राज्यों से लौटने पर संक्रमित पाए गए हैं।
शहर के अंदर तीन लोग संक्रमित पाए गए हैं। शाम तक कुल 160 लोग कोरोना संक्रमित पाए जा चुके थे। तीन लोगों के संपर्क में रहने वाले 20 से अधिक लोगों को होम क्वारंटीन करने के साथ सबके कोरोना टेस्ट भी करवाए गए हैं। अब शिक्षण संस्थानों में भी कोरोना टेस्ट शुरू किए गए हैं। सरकारी महिला कालेज में भी कई छात्राओं के टेस्ट किए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले में कोरोना संक्रमण के कुल मामले 4751 हो गए हैं। इनमें से 4309 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। 58 की संक्रमण से मौत हो चुकी है। जिले में अब 384 सक्रिय मामले बचे हैं। इनमें से 52 लोगों को होम आइसोलेशन पर रखा गया है। 318 को फोर्स क्वांरटीन पर रखा गया है। एक का उपचार अस्पताल में चल रहा है और 13 का उपचार प्रदेश से बाहर चल रहा है। 47 लोगों को होम क्वारंटीन पर रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें