रामनगर। रामनगर जल शक्ति विभाग ने पानी के बिल का भुगतान जल्द करने के लिए लोगों से अपील की है। ऐसा नहीं करने पर पानी के कनेक्शन कर दिए जाएंगे। यह जानकारी जल शक्ति विभाग के एईई महेश शर्मा ने दी।
उन्होंने बताया रामनगर कस्बे में 150 से अधिक उपभोक्ता हैं, जिनका पानी का बिल 10,000 से अधिक है और यह सारी रकम 40 लाख तक पहुंचती है। उन्होंने बताया कि कई बार विभाग ने उपभोक्ताओं के घरों में बकाया राशि के बिल पहुंचाकर उन्हें अवगत भी करवाया है, लेकिन अब तक किसी भी उपभोक्ता ने बकाया राशि का भुगतान नहीं किया है। इसलिए अब ऐसे उपभोक्ताओं को 31 मार्च तक समय दिया गया है, सभी उपभोक्ता बकाया राशि इस तारीख से पहले जमा जल्द करवाएं अन्यथा उनके पानी के कनेक्शन काट दिए जाएंगे। संवाद