फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: किश्तवाड़-पाडर मार्ग पर मोड़ काटते समय टिप्पर 300 फुट गहरी खाई में गिरने से चालक की मौत

Thu, 27 Feb 2025 12:46 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
किश्तवाड़। किश्तवाड़-पाडर मार्ग पर बुधवार सुबह मोड़ काटते समय एक टिप्पर 300 फुट गहरी खाई से होते हुए चिनाब नदी में जा गिरा। इसमें वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय निवासियों ने वाहन चालक को वहां से उठाकर जिला अस्पताल पहुंचाया, परंतु डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वाहन चालक की पहचान सलीम अहमद निवासी बटोत जिला रामबन और वर्तमान में वह बेरवाड़ किश्तवाड़ निवासी था। वह बट्ट क्रशर में वाहन चालक के तौर पर काम करता था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें