उधमपुर। जिले में बुधवार का 1350 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई। बुधवार को गर्भवती महिलाओं और नवजात को दूसरी वैक्सीन दी जाती है, इसलिए कोरोना वैक्सीन लगाने की प्रक्रिया में कमी हुई है। वीरवार को संख्या में बढ़ोतरी की संभावना है।
कोरोना वैक्सीन लगाने के लिए सुबह से ही लोग स्वास्थ्य केंद्रों पर पहुंचे हुए थे। इसके लिए शहर के बीच महाजन हाल में भी विशेष शिविर का आयोजन कर वैक्सीन दी गई। 45 से 60 आयु वर्ग के 758 लोगों को पहली और 14 को दूसरी डोज दी गई है। 273 वरिष्ठ नागरिकों को पहली और 217 को दूसरी डोज दी गई। पांच स्वास्थ्य कर्मचारियों को पहली और छह को दूसरी डोज दी गई है। 22 फ्रंट लाइन वर्कर्स को पहली और 55 को दूसरी डोज दी गई है।