फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएएस और आईपीएस की तैयारी करेंगी उच्च स्थान पाने वाली छात्राएं

विज्ञापन
आर्ट्स में दूसरी पोजीशन हासिल करने वाली लाटी हाई सेकेंडरी स्कूल की छात्रा सिदरा-संवाद - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
चिनैनी। 12वीं की परीक्षा में उच्च स्थान पाने वाली लाटी और सुद्धमहादेव की छात्राएं आईएएस व आईपीएस बनने का सपना संजोए हुए हैं। वे इसके लिए जी तोड़ मेहनत करने का भी मन बना चुकी हैं।
विज्ञापन

विंटर जोन की परीक्षाओं में कला संकाय में जम्मू संभाग में दूसरा स्थान हासिल करने वाली लाटी हायर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा सिदरा रहमान पुत्री मकबूल हुसैन ने 12वीं की वार्षिक परीक्षा में 96 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। अब वह आईएएस बनना चाहती हैं। वहीं, 12वीं में सातवां स्थान पाने वाली सुद्धमहादेव हायर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा रिंपी देवी पुत्री रतन लाल ने 92 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। उन्हें आईपीएस अधिकारी बनना है।
इन छात्राओं ने दूरदराज क्षेत्र होने के बावजूद पढ़ाई पर ध्यान दिया, और कोरोना संकट में भी पढ़ाई को सुचारु रखा। जिसके कारण इन्होंने जम्मू संभाग में अपना नाम कमाया है। इन छात्राओं की मानें तो इनकी मेहनत के पीछे उनके परिजनों का भारी सहयोग है। जिसकी वजह से उन्होंने जम्मू संभाग में पहले 10 स्थानों में अपना नाम दर्ज करवाया। परीक्षाओं में उच्च स्थान प्राप्त करने की सूचना जैसे ही ग्रामीणों को पता चली, उन्होंने दोनों छात्राओं के घर जाकर बधाई दी। कहा कि छात्राओं ने उनके क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

------
चार किलोमीटर दूर पैदल स्कूल जाती थी रिंपी
रिंपी देवी ने 12वीं विंटर जोन की परीक्षाओं में जम्मू संभाग में कला संकाय में सातवां स्थान हासिल किया है। वह सुद्धमहादेव से चार किलोमीटर दूर पहाड़ी पर स्थित गली नामक स्थान पर रहती है। रिंपी की मानें तो वह चार किलोमीटर पैदल चलकर स्कूल पहुंची थी। जिसके लिए उसे आने जाने में घंटों लग जाते थे। बावजूद इसके रिंपी ने पढ़ाई पर बहुत ध्यान दिया। और, परिवार के सहयोग से जम्मू संभाग में सातवां स्थान पाया। उसका सपना है कि वह आईपीएस अधिकारी बनकर देशसेवा करे। उसने दूसरे बच्चों के लिए कहा कि मुश्किलें जितनी भी हों, कोशिश की जाए तो सफलता मिल ही जाती है।

सुधमहादेव हायर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा रिंपी देवी ने सातवीं पोजीशन हासिल की -संवाद- फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें