फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोई डॉक्टर तो कोई पायलट बनकर करना चाहता है देश सेवा

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। 12वीं के रिजल्ट में बेहत प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों की खुशी का कोई ठिकाना नहीं है। सफलता ने इनके सपनों को पंख लगा दिए हैं। कोई पायलट बनना चाहता है तो कोई डॉक्टर बनकर देश की सेवा करना चाहता है।
विज्ञापन

कॉमन पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल से साइंस स्ट्रीम में दूसरी पोजीशन हासिल करने वाली अपेक्षा पतियाल ने अपनी सफलता का श्रेय शिक्षकों के साथ माता पिता को दिया है। अपेक्षा फिजिक्स आनर्स करना चाहती है। उन्होंने कहा कि कोरोना संकट के दौरान आनलाइन पढ़ाई में बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ा, लेकिन शिक्षकों की तरफ से इसमें बहुत ज्यादा सहयोग मिला और फिर कामयाबी मिल ही गई।
दूसरी पोजीशन हासिल करने वाली प्रिया शर्मा ने कहा कि वह अध्यापक बनना चाहती है। यह उसका सपना है। अध्यापक हमें जीवन की सही राह पर ले जाते हैं। वह सब लक्ष्यों का आधार होता है। वह अपनी उपलिब्ध का श्रेय माता पिता और शिक्षकों को देती है।
विज्ञापन

तीसरी पोजीशन हासिल करने वाले अक्षित महाजन सैन्य अधिकारी बन कर देश की सेवा करना चाहते हैं। अक्षित ने कहा कि आनलाइन पढ़ाई बहुत मुश्किल होती है और यह कोरोना संकट में समझ आया है। सातवीं पोजीशन हासिल करने वाले चेतन कुमार ने कहा कि वह इंजीनियर बन कर देश की सेवा करने के साथ माता-पिता का नाम रोशन करना चाहते हैं। इंजीनियर बनना उसके लिए बहुत बड़ी उपलब्धि होगी।
उर्वी शर्मा ने नौंवी पोजीशन हासिल की है और वह बैंकिंग सेक्टर में काम करके नाम कमाना चाहती है। उन्होंने कहा कि कोरोना संकट में पढ़ाई में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा, लेकिन शिक्षकों और माता पिता का बहुत ज्यादा सहयोग मिला। दसवीं पोजीशन हासिल करने वाले अरुण वर्मा पायलट बन कर आसमान छूना चाहते हैं। 96 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने वाले तनवीन सिंह नीट की परीक्षा को पास कर आगे बढ़ता चाहते हैं।
पोजीशन हासिल कर चमके निटल हायर सेकेंडी स्कूल के पांच विद्यार्थी
निटल हायर सेकेंडरी स्कूल उधमपुर के पांच विद्यार्थियों ने सांइस स्ट्रीम में पोजीशन हासिल की है। दूसरी पोजीशन हासिल करने वाली प्रणवी महाजन डॉक्टर बन कर देश की सेवा करना चाहती है। इसके लिए वह दिन रात मेहनत करेगी। रितिश दुबे ने पांचवीं पोजीशन हासिल की है और वह इंजीनियर बनना चाहते हैं। यह उनके माता पिता का भी सपना है। रक्तिम गुप्त ने आठवीं पोजीशन हासिल की है और वह डॉक्टर बनना चाहते हैं। अनाम और दानिशा ने सातवीं पोजीशन हासिल की है और दोनों डाक्टर बन जरूरतमंद लोगों की मदद करना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें