आर्मी बोर्डिंग स्कूल प्रवेश परीक्षा में भाग लेते डोडा के विद्यार्थी। संवाद
- फोटो : doda
डोडा। पहलगाम में आयोजित आर्मी बोर्डिंग स्कूल की कॉमन एंट्रेंस परीक्षा में चिनाब क्षेत्र के कुल 126 छात्रों ने भाग लिया। परीक्षा में कुल 153 उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया, जिसमें सबसे बड़ी संख्या डोडा से थी, जो इस तरह के अवसरों के प्रति स्थानीय छात्रों के उत्साह को दर्शाता है।
परीक्षा में शामिल छात्रों ने इसे अपने भविष्य के लिए एक सुनहरा अवसर बताया। उन्होंने कहा कि आर्मी बोर्डिंग स्कूल न केवल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करते हैं, बल्कि सशस्त्र बलों में करियर बनाने के लिए भी एक मजबूत मंच देते हैं। इस बीच, चिनाब क्षेत्र के निवासियों ने सेना के वरिष्ठ अधिकारियों से अनुरोध किया कि डोडा में भी एक आर्मी बोर्डिंग स्कूल स्थापित किया जाए। उनका मानना है कि इससे क्षेत्र के अधिक छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लाभ मिलेगा और वे राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित होंगे। संवाद