चिनैनी। चिनैनी जीरो प्वाइंट के पास गुजाड़-चिरडी मार्ग के लिए क्रॉसिंग प्वाइंट बनाए जाने की मांग स्थानीय लोगों ने की है। स्थानीय निवासी धरमवीर, अशोक कुमार और जगदीश चंद्र ने बताया कि हाईवे पर जाम लगने की स्थिति में इस मार्ग पर यातायात बाधित हो जाता है, जिससे सबसे अधिक ग्रामीणों को परेशानी होती है। उन्हें अपने वाहनों के इंतजार में घंटों खड़ा रहना पड़ता है। रविवार को भी हाईवे खुलने के बाद वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे गुजाड़-चिरडी मार्ग पर चलने वाले वाहन भी धीमी गति से आगे बढ़ने को मजबूर हो गए। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार इस मार्ग के लिए क्रॉसिंग प्वाइंट बनाने की मांग उठाई गई है, लेकिन अभी तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके चलते यात्रियों और स्थानीय लोगों को घंटों हाईवे पर इंतजार करना पड़ता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द हाईवे पर क्रॉसिंग प्वाइंट बनाने की मांग की है। संवाद