उधमपुर। जिले में रविवार को 1250 लोगों ने कोरोना वैक्सीन लगवाई है। बीते कुछ दिनों के दौरान कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए आने वाले लोगों की संख्या में कमी देखी जा रही है। जहां पहले रोजाना 2 हजार से अधिक लोग कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए वैक्सीन केद्रों पर आ रहें थे वहीं अब इनकी संख्या एक हजार के आसपास बनी हुई है। जिला प्रशासन ने भी इस मामले पर चिंता जताई है। और लोगों से अधिक से अधिक वैक्सीन लगवाने की अपील की है। रविवार को शाम तक जिले में कुल 1250 लोगों ने कोरोना वैक्सीन लगवाई। इनमें 1228 लोगों ने कोरोना वैक्सीन की पहली डोज ली है। जबकि 22 ने दूसरी खुराक ली है।
स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार जिला अस्पताल सहित जिले के विभिन्न वैक्सीन केंद्रो पर रविवार को तीन स्वास्थ्य कर्मचारियों ने पहली डोज ली है, जबकि दुसरी डोज लेने वालों का आंकड़ा शून्य रहा है। 87 फ्रंट लाइन वर्कर्स ने पहली और तीन ने दूसरी डोज लगवाई है। 45 से 60 आयु वर्ग के 750 लोगों ने पहली और 11 ने दूसरी डोज लगवाई है। 388 वरिष्ठ नागरिकों ने पहली और 08 ने दूसरी डोज लगवाई है। जिला में स्वास्थ्य विभाग के पास मौजूदा समय में कोरोना वैक्सीन की कुल 4200 डोज उपलब्ध हैं।