उधमपुर। श्रीनगर से पंजाब की ओर जा रहे ट्रक (पीबी 11 एडी-3405) से पुलिस ने 12.5 किलो भुक्की बरामद की है। इस मौके पर तस्करी के आरोप में चालक गुरनाम सिंह निवासी लुधियाना (पंजाब) को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार पुलिस ने जखैनी में नाका लगाया हुआ था। इस दौरान श्रीनगर से आ रहे ट्रक (पीबी11 एडी-3405) को रोका। तलाशील लेने पर छिपा कर रखी हुई 12.5 किलो भुक्की बरामद हुई। पु?िलस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।