फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसएफ फायरिंग का जवाब देने में सक्ष्ाम

Sun, 02 Nov 2014 01:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू फ्रंटियर के आईजी बीएसएफ राकेश शर्मा के अनुसार भारत-पाक अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर बीएसएफ के जवानों ने सीमा पार से हो रही फायरिंग का मुंहतोड़ जवाब दिया है।
विज्ञापन


सीमा पर आधुनिक उपकरणों के कारणों घुसपैठ की कोशिशों को लगातार नाकाम बनाया गया है और जवान पूरी तरह से मुस्तैद हैं।

उधमपुर में पासिंग आउट परेड के दौरान मीडिया कर्मियों से बात करते हुए आईजी ने कहा कुछ दिन पहले अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन किया था।

भारतीय जवानों ने इसका कड़ा जवाब दिया था, जिसके बाद से पाकिस्तान की ओर से फायरिंग बंद है। सीमा पर तैनात जवानों की मुस्तैदी के कारण पिछले कुछ दिनों से अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर किसी तरह की घुसपैठ नहीं हुई है।
विज्ञापन


उनके अनुसार आने वाले दिनों में धुंध अधिक होगी, लेकिन आधुनिक उपकरण धुंध में भी घुसपैठ का पता लगाने में सक्षम हैं। इसलिए किसी भी तरह की घुसपैठ नहीं हो सकती।

सीमा पर आधुनिक उपकरणों के लैश बल के जवान दिन रात कड़ी मेहनत से पहरा देते हैं। इसलिए वे किसी भी कीमत पर घुसपैठ रोकने में सक्षम हैं। पाकिस्तान की तरफ से घुसपैठ का प्रयास हो सकता है, लेकिन वह कामयाबी नहीं होगा। पाक की हर कोशिश को नाकाम कर दिया जाएगा।

घुसपैठ रोकने के लिए सर्विलांस बढ़ाई गई है। तारबंदी के कारण नदी नालों से भी घुसपैठ के प्रयास नहीं हो सकते हैं, लेकिन वहां भी जवान मुस्तैद हैं। सीमा पर थ्री टायर सुरक्षा के इंतजाम हैं और जवान हर स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह सक्षम हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें