फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir Encounter: घाटी में बैंक मैनेजर की हत्या का सुरक्षाबलों ने लिया बदला, लश्कर के दो आतंकियों को उतारा मौत के घाट

Wed, 15 Jun 2022 07:56 AM IST
विजय पुंडीर एएनआई, जम्मू और कश्मीर

सार

कश्मीर घाटी में सुरक्षा बलों ने आतंकवादी संगठनों को बड़ा झटका दिया है। घाटी में इस साल अब तक हुईं मुठभेड़ में 102 आतंकवादियों का सफाया किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुलगाम में दो जून को बैंक मैनेजर विजय कुमार की हत्या कर दी गई थी। आतंकवादियों ने उन्हें दिनदहाड़े बैंक के अंदर घुस कर गोली मारी थी। अब सुरक्षाबलों ने इस हत्याकांड का बदला ले लिया है। सुरक्षाबलों ने लश्कर के दो आतंकियों को मौत के घाट उतारा है। इसमें एक बैंक मैनेजर की हत्या में शामिल था। 

विज्ञापन


मारे गए आतंकवादियों में से एक की पहचान शोपियां के जान मोहम्मद लोन के रूप में हुई है। यह लश्कर-ए-तैयबा आतंकी संगठन से जुड़ा हुआ था और दो जून को बैंक मैनेजर की हत्या में शामिल था। इसके अलावा दूसरे आतंकी की पहचान तुफैल गनी के रूप में हुई है। उसके पास से एके-47 और एक पिस्टल बरामद हुई है। 

विज्ञापन


घाटी में इस साल अब तक 102 आतंकियों का सफाया
कश्मीर घाटी में सुरक्षा बलों ने आतंकवादी संगठनों को बड़ा झटका दिया है। घाटी में इस साल अब तक हुईं मुठभेड़ में 102 आतंकवादियों का सफाया किया गया है। आईजी कश्मीर विजय कुमार के अनुसार मारे गए इन दहशतगर्दों में 71 स्थानीय व 29 पाकिस्तानी आतंकी शामिल हैं। सुरक्षा बलों की ओर से की गई इस बड़ी कार्रवाई का सबसे ज्यादा नुकसान लश्कर-ए ताइबा को हुआ है, जिसके 65 आतंकवादी मारे गए हैं, जबकि जैश-ए मोहम्मद ने 24 आतंकियों ढेर किया गया है। बाकी अंसार गज्वातुल हिंद और आईएसजेके से संबंधित थे।

आईजी ने बताया कि जनवरी में 20 आतंकी मारे गए। फरवरी में सात और मार्च में 13 दहशतगर्दों का सफाया किया गया। वहीं अप्रैल में 24 और मई में 27 आतंकवादी अलग-अलग मुठभेड़ों के दौरान सुरक्षा बलों ने ढेर किए। जून के पहले 14 दिनों में 11 आतंकियों को मार गिराने में सफलता मिली है। अधिकारी ने बताया कि इस वर्ष अब तक मारे गए आतंकवादियों की संख्या 2021 में मारे गए आतंकियों की संख्या से दोगुनी है। सुरक्षा बलों ने इस 2021 में 49 स्थानीय व एक विदेशी आतंकवादी सहित 50 दहशतगर्दों को मार गिराया था।

बता दें कि कि इस वर्ष मारे गए आतंकवादियों का यह आंकड़ा एक नया और खतरनाक चलन दिखाता है कि घाटी में अब पिछले वर्षों की तुलना में अधिक विदेशी आतंकवादी सक्रिय हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें