कुत्तों को खाना खिलाती लड़कियां
- फोटो : ANI
कोई बेजुबान भूखा न रहे इसके लिए जम्मू संभाग के उधमपुर में दो लड़कियां महामारी के बीच आवारा कुत्तों को खाना खिलाती हैं। बेजुबानों का पेट भरने वाली नेहा और प्रणवी ने बताया कि वह रोजाना 20 से 25 कुत्तों को रोटी, चावल, दूध और दही खिलाती हैं। पिछले साल लॉकडाउन के दौरान कुत्तों को तड़पता देखा था। उन्होंने लोगों से अपील की 'अगर हर इंसान एक रोटी दे, तो ये बेजुबान कभी भूखे नहीं रहेंगे।