फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुश्वारियां: जम्मू-कश्मीर में एलओसी के पास बर्फबारी के बीच टीकाकरण, इन रास्तों से जाते हैं स्वास्थ्यकर्मी

Sun, 23 Jan 2022 09:02 AM IST
अनुराग सक्सेना एएनआई, श्रीनगर

सार

बोनियार में एलओसी के निकट विभिन्न गांवों में आज वैक्सीनेशन अभियान चला रहे स्वास्थ्यकर्मियों को भारतीय सेना सहयोग कर रही है। डॉ. परवेज मसूदी ने कहा कि हमने काफी लोगों को टीके लगाए, जो सिर्फ सेना के सहयोग के कारण संभव हो सका है।
विज्ञापन
स्वास्थ्यकर्मियों के साथ जाते सेना के जवान - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना महामारी को जम्मू-कश्मीर में हराने के लिए स्वास्थ्यकर्मियों से लेकर फौजी तक अपना योगदान दे रहे हैं। जम्मू-कश्मीर स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को बारामुला के बोनियार में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास स्थित कई गांवों में बर्फबारी के बीच टीकाकरण अभियान चलाया। इसमें सेना ने उनका सहयोग किया।
विज्ञापन


ब्लॉक स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. परवेज मसूदी ने कहा, 15-18 आयुवर्ग के बच्चों और प्रीकॉशन डोज के लाभार्थियों को कोविड टीके लगाए जा रहे हैं।



बोनियार में एलओसी के निकट विभिन्न गांवों में आज वैक्सीनेशन अभियान चला रहे स्वास्थ्यकर्मियों को भारतीय सेना सहयोग कर रही है। डॉ. परवेज मसूदी ने कहा कि हमने काफी लोगों को टीके लगाए, जो सिर्फ सेना के सहयोग के कारण संभव हो सका है।
विज्ञापन

वैष्णो देवी में हुई बर्फबारी का दृश्य - फोटो : वीडियो ग्रैब

रामबन जिले में हुई बर्फबारी

जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में ऊंचाई वाले स्थानों जैसे पत्नीटॉप, बटोट, सनासर और गूल में शनिवार दोबहर ताजा बर्फबारी हुई। इस दौरान यहां पर्यटकों ने बर्फबारी का लुत्फ लिया। हालांकि बर्फबारी के कारण यहां सर्दी बढ़ गई है और तापमान काफी गिर गया है।

वैष्णो देवी में हुई बर्फबारी, जनजीवन प्रभावित

देश दुनिया के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल वैष्णो देवी में भी शनिवार को बर्फबारी हुई। इससे यहां तीर्थयात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। स्थानीय प्रशासन के कर्मियों ने तीर्थयात्रियों के मार्ग में पड़ी बर्फ को हटाया। हालांकि ये बर्फबारी और इस कारण बढ़ी सर्दी भी तीर्थयात्रियों का हौसला कम नहीं कर सकी। तीर्थयात्री पूरे जोश के साथ माता के जयकारे लगाते हुए भवन की ओर बढ़ते चले जा रहे थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें