पुलिस ने बताया कि गुरुवार रात पुदसू इलाके में की गई कार्रवाई के दौरान दो ग्रेनेड, लगभग 2.5 किलोग्राम पीईके (प्लास्टिक एक्सप्लोसिव), चार मोबाइल फोन और आतंकी संगठन से जुड़े पोस्टर बरामद किए गए।
गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान एजाज अहमद खांडे, अरबाज अहमद मीर और नासिर अहमद डार के रूप में हुई है, जो सभी बेगमा, शोपियां के निवासी हैं। जानकारी के अनुसार ये तीनों 31 मई से अपने घरों से लापता थे।
पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इनके संपर्क किन लोगों से थे और विस्फोटक सामग्री का क्या उद्देश्य था।