फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर होकर नीलाम होंगे पुलिस अकादमी के घोड़े

Mon, 21 Mar 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
पुल‌िस एकेडमी के घोड़े - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शेरे-ए-कश्मीर पुलिस अकादमी उधमपुर के आठ घोड़े जल्द ही रिटायर होंगे। अब बादल, सुल्तान की मस्तानी दौड़ और कारनामे पुलिस अकादमी में देखने को नहीं मिलेंगे। 14 साल तक इन घोड़ों और एकेडमी का साथ रहा है। अब विभाग ने इन्हें नीलाम करने का फैसला किया है। 
विज्ञापन


अकादमी में आने वाले पुलिस अफसरों से लेकर जांबाज सिपाहियों तक ने इन पर घुड़सवारी का प्रशिक्षण हासिल किया है। साथ ही किस प्रकार विपरीत परिस्थितियों पर काबू पाना है, इसका प्रशिक्षण भी इन घोड़ों पर लिया है।

पुलिस अकादमी में सोहराब, अरमांडो, राजा, सुल्तान, बादल, जुबैदा, चांदनी और नैपच्यून को विभाग ने रिटायर करने का फैसला किया है। सोहराब और अरमांडो को छोड़कर सभी 2002 से पुलिस अकादमी का हिस्सा रहे हैं।
विज्ञापन


सोहराब और अरमांडो वर्ष 1995 एवं 1996 में पुलिस अकादमी में ही पैदा हुए हैं। इन दोनों की आयु 20 साल से अधिक है। जबकि राजा -19 साल, सुल्तान-18 साल और बादल, जुबैदा, चांदनी एवं नैपच्यून की उम्र 17 साल है।

विभाग की ओर से इनकी कीमत 45 से 55 हजार रुपये रखी गई है। जो कोई भी इन्हें खरीदेगा वह इसकी राशि सरकारी कोष में जमा करेगा। कुल 3.05 लाख में इन घोड़ों की नीलामी का निर्णय किया गया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें