फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना प्रमुख ने कश्मीर की सुरक्षा का जायजा लिया

Tue, 19 Apr 2016 11:19 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर

सार

  • पुलिस और प्रशासन के साथ मिलकर सुरक्षा सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
  • हिंसाग्रस्त रहे कुपवाड़ा भी पहुंचे, एलओसी की स्थिति की भी जानकारी ली
विज्ञापन
आर्मी चीफ के साथ लेफ्टिनेंट जनरल डीएस हुड्डा - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सैन्य प्रमुख जनरल दलबीर सिंह सुहाग ने मंगलवार को कश्मीर घाटी का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का जायज़ा लिया। श्रीनगर के साथ ही उन्होंने पिछले दिनों हिंसाग्रस्त रहे कुपवाड़ा का भी दौरा किया। उन्होंने सेना को पुलिस और नागरिक प्रशासन के साथ मिलकर क्षेत्र में सुरक्षा सुनिश्चित करने पर ज़ोर दिया।
विज्ञापन


आर्मी चीफ के साथ उत्तरी कमान के प्रमुख जीओसी इन सी लेफ्टिनेंट जनरल डीएस हुड्डा भी थे। वे पहले चिनार कोर (15 कोर) के मुख्यालय पहुंचे। वहां कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल सतीश दुआ ने घाटी की समग्र सुरक्षा स्थिति के साथ-साथ उभरती चुनौतियों से निपटने के लिए तैयारियों की रिपोर्ट पेश की।

सेना प्रमुख को पिछले कुछ दिनों से उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में भड़की हिंसा और हंदवाड़ा की घटना के बारे में भी जानकारी दी गई। श्रीनगर के बाद जनरल उत्तरी कमान और चिनार कोर के सेना कमांडरों के साथ कुपवाड़ा पहुंचे।
विज्ञापन


उन्होंने वहां तैनात जवानों सहित सैन्य अधिकारियों के साथ वहां के हालात पर बातचीत की। सेना प्रमुख को नियंत्रण रेखा पर और उससे सटे इलाकों की स्थिति के बारे में भई जानकारी दी गई। उन्होंने नियंत्रण रेखा और दूरदराज के इलाकों में तैनात यूनिटों की गतिविधियों पर संतोष व्यक्त किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें