फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर: सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, पुंछ में आतंकी ठिकाना किया ध्वस्त; गोला-बारूद और हथियार बरामद

Fri, 02 Feb 2024 09:32 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

पुंछ जिले की सुरनकोट तहसील में सुरक्षा बलों रोमियो फोर्स 16 आर आर,एस ओ जी और पुलिस ने सुरनकोट तहसील के दरासांगला क्षेत्र के खूनी नाला में तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान आतंकी ठिकाना ध्वस्त किया।
विज्ञापन
आतंकी ठिकाना किया ध्वस्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुरक्षा बलों ने सुरनकोट के सांगला इलाके में शुक्रवार को एक आतंकी ठिकाना ध्वस्त कर तीन मोर्टार शेल, एक पिस्तौल के साथ 51 मिमी का मोर्टार व कारतूस भी बरामद किया है।

अधिकारियों ने बताया कि एक सूचना के आधार पुलिस और राष्ट्रीय राइफल्स के संयुक्त तलाशी अभियान सांगला इलाके में उक्त आतंकी ठिकाने का पता चला। वहां से ये हथियार बरामद किए गए।

विज्ञापन


इस संबंध में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि यह एक पुराना ठिकाना है जिसका इस्तेमाल करीब दो दशक पहले इलाके में सक्रिय आतंकियों ने किया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर इसकी जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें