पुंछ जिले की सुरनकोट तहसील में सुरक्षा बलों रोमियो फोर्स 16 आर आर,एस ओ जी और पुलिस ने सुरनकोट तहसील के दरासांगला क्षेत्र के खूनी नाला में तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान आतंकी ठिकाना ध्वस्त किया।
सुरक्षा बलों ने सुरनकोट के सांगला इलाके में शुक्रवार को एक आतंकी ठिकाना ध्वस्त कर तीन मोर्टार शेल, एक पिस्तौल के साथ 51 मिमी का मोर्टार व कारतूस भी बरामद किया है।
अधिकारियों ने बताया कि एक सूचना के आधार पुलिस और राष्ट्रीय राइफल्स के संयुक्त तलाशी अभियान सांगला इलाके में उक्त आतंकी ठिकाने का पता चला। वहां से ये हथियार बरामद किए गए।
विज्ञापन
इस संबंध में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि यह एक पुराना ठिकाना है जिसका इस्तेमाल करीब दो दशक पहले इलाके में सक्रिय आतंकियों ने किया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर इसकी जांच शुरू कर दी है।