फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: कुपवाड़ा मुठभेड़ में तीन आतंकी ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

Fri, 27 Apr 2018 11:29 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
पुलवामा अटैक
विज्ञापन

सीमा पार से घुसपैठ कर आए तीन आतंकियों को सेना ने शुक्रवार को मुठभेड़ में ढेर कर दिया। ये आतंकी उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के करन सेक्टर में जंगलों में छिपे थे। आतंकियों की संख्या चार से पांच बताई जा रही है। मारे गए आतंकियों में किसी का शव अभी बरामद नहीं हुआ है।  

विज्ञापन


कुपवाड़ा के एसएसपी एएस दिनकर ने बताया कि ऑपरेशन जारी है। तीन आतंकियों के मारे जाने की खबर है, लेकिन अभी तक कोई शव बरामद नहीं हुआ है। वहीं, सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उनके पास किसी भी आतंकी के मारे जाने की कोई खबर नहीं है। फिलहाल, ऑपरेशन जारी है। इसके खत्म होने के बाद ही पूरी जानकारी मिल सकेगी।

दरअसल, कुपवाड़ा जिले के करन सेक्टर की एलओसी पर कैंठावली जुमागुंड के करीब तैनात सेना की 16 मद्रास रेजिमेंट के जवानों ने इलाके में वीरवार को आतंकियों की हरकत देखी। सेना की सतर्कता के बाद आतंकियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद मुठभेड़ शुरू हुई। इसी दौरान अंधेरे और खराब मौसम का फायदा उठाते हुए आतंकी पास के जंगलों की ओर भागने में कामयाब हुए। सूत्रों के अनुसार यह 4 से 5 आतंकियों का दल था, जो घुसपैठ कर इस इलाके में पहुंचे थे। 
विज्ञापन


खराब मौसम के चलते जवानों को रात में ऑपरेशन को अंजाम देने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे फिर ऑपरेशन शुरू किया गया जो पूरे दिन जारी रहा। आतंकी भाग न निकले, इसलिए सेना की 5/9 ग्रेनेडियर को बाहरी घेरे में तैनात कर दिया गया। इसी दौरान तीन आतंकी ढेर कर दिए गए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें