फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 दिन से जारी आतंकियों के संग मुठभेड़

Sun, 06 Oct 2013 10:29 PM IST
राघवेंद्र नारायण मिश्र/ अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुपवाड़ा के केरन सेक्टर में 14वें दिन घुसपैठियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ जारी है। आतंकियों और पाक सैनिकों नापाक गतिविधियों के बीच भारतीय सैन्य अधिकारी मौके पर हालात का जायजा लेने के लिए पहुंच गए हैं।
विज्ञापन


दो अक्तूबर के बाद से केरन सेक्टर में घुसपैठ के तीन बड़े प्रयासों को सेना ने विफल किया है। इनमें सात आतंकियों को ढेर कर दिया गया है।

उत्तरी कमान के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल संजीव चाचरा और 15वीं कोर के लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने अधिकारियों के साथ बैठक के बाद हेलीकाप्टर से हालात का जायजा लिया। उन्होंने अग्रिम चौकियों का भी दौरा किया।

इस बीच कुपवाड़ा के केरन सेक्टर में घुसपैठियों और सुरक्षा बलों के बीच संघर्ष 14वें दिन भी जारी रहा। सैन्य अफसरों ने रविवार को हेलीकाप्टर से इलाके का जायजा लिया।
विज्ञापन


पाकिस्तान के बैट दस्ते के जवानों और आतंकियों को निशाने पर लेने के लिए भारतीय सेना ने तीन सौ से अधिक पैरा शूटरों को उतारने की तैयारी कर ली है। ये शूटर शाला भाटा गांव में कब्जा जमाए आतंकियों को निशाने पर ले रहे हैं।

घुसपैठियों और सुरक्षा बलों के बीच रविवार को भी रुक-रुक कर गोलाबारी होती रही। मुठभेड़ लंबी खिंचने की वजह से सैन्य अधिकारियों ने अब नई रणनीति पर काम शुरू कर दिया है।

आतंकियों को निशाना बनाने के लिए हेलीकाप्टर पर विशेष कमांडो दस्ते को भी लगाया जा रहा है।

सुरक्षा बलों के जवान 14वें दिन भी शाला भाटा गांव में नहीं घुस सके। अब सेना के जवान गांव के भीतर रसद नहीं पहुंचने देने की रणनीति पर काम कर रहे हैं। शाला भाटा गांव को सुरक्षा बलों ने घेर रखा है।

4 पैरामिलिट्री और 4 पैरामिलिट्री के सात सौ जवानों को बांडीपोरा, लोबाल और हंदवाड़ा से बुलाकर केरन सेक्टर में तैनात किया गया है। सैन्य प्रवक्ता ने रविवार को महज इतना कहा कि ऑपरेशन चल रहा है।

सेना ने पहले दिन 40 आतंकियों के केरन सेक्टर में घुसने की बात कही थी, जिसमें से अब तक 20 आतंकियों को मारने का सेना दावा कर चुकी है। यदि सेना का दावा सही है तो शेष 20 आतंकियों से 400 सैनिक लोहा ले रहे हैं।

सीमांत पोस्टों पर तीसरे दिन भी फायरिंग

पाकिस्तानी सेना ने रविवार सुबह एक बार फिर सीजफायर का उल्लंघन करते हुए भारत की अग्रिम चौकियों पर फायरिंग की। इसका जवाब भारतीय सेना ने भी दिया।

गोलीबारी में किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है। जानकारी के अनुसार मेंढर सेक्टर की सीमांत पोस्टों पर रविवार सुबह चार बजे से छह बजे तक पाकिस्तानी सेना ने फायरिंग की।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि पाकिस्तानी सेना फायरिंग कर घास और मक्की कटाई से पहले-पहले बड़ी संख्या में आतंकियों की घुसपैठ कराना चाहती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें