फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकवाद: बारामुला के सैदपोरा गांव के पास पैसेंजर शेड से आईईडी बरामद, निशाने पर थे सुरक्षाकर्मी

Thu, 21 Oct 2021 10:36 AM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

आतंकियों द्वारा कश्मीर में सुरक्षाबलों के वाहनों को निशाना बनाने के लिए सड़कों और राजमार्गों पर आईईडी लगाई जा रही है। बारामुला स्थित पैसेंजर शेड में भी आतंकियों द्वारा सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के लिए आईईडी लगाई गई जिसे बम निरोधक दस्ते ने मौके पर पहुंचकर डिफ्यूज कर दिया।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में आईईडी बरामद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तरी कश्मीर में बारामुला के रफियाबाद स्थित सैदपोरा गांव के पास पैसेंजर शेड से गुरुवार को सुरक्षाबल ने आईईडी बरामद की। एक अधिकारी ने बताया कि सैदपोरा गांव के पास आतंकियों द्वारा लगाई गई आईईडी बरामद की गई। बम निरोधक दस्ते ने मौके पर पहुंचकर आईईडी को डिफ्यूज कर दिया।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें-  जम्मू-कश्मीर: घने जंगल में प्राकृतिक गुफाएं बन रहीं ऑपरेशन में अड़चन, ग्राउंड जीरो पर हैं चुनौतीपूर्ण हालात
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि समय पर की गई कार्रवाई से बड़ी घटना टल गई। इस शेड का इस्तेमाल सुरक्षाबलों द्वारा सुरक्षा के उद्देश्य से किया जाता था। आतंकी कश्मीर में सुरक्षाबलों के वाहनों को निशाना बनाने के लिए सड़कों और राजमार्गों पर आईईडी लगा रहे हैं। आतंकी गतिविधियों को विफल करने के लिए, खोजी कुत्तों और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की सहायता से सुरक्षाबलों के दल सड़कों और राजमार्गों को सुरक्षित करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें