फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुपवाड़ा: दर्दपोरा गांव में सेना की मदद से युवतियों को मिल रहा सिलाई प्रशिक्षण

Thu, 09 Feb 2023 08:19 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, कुपवाड़ा

सार

कुपवाड़ा जिले के सुदूर गांव दर्दपोरा में सेना ने बीमा कंपनी के सहयोग से वज्र कौशल विकास और रोजगार केंद्र की शुरुआत की है, जिसमें युवतियां एवं महिलाएं सिलाई के कौशल को सीख पा रही हैं।
विज्ञापन
Kupwara - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के सुदूर गांव दर्दपोरा में अब महिलाएं और युवतियां कटिंग और टेलरिंग का काम सीख रही हैं और इससे वे आगे चलकर आजीविका कमाने में सक्षम होंगी। सेना ने यहां एक बीमा कंपनी के सहयोग से वज्र कौशल विकास और रोजगार केंद्र की शुरुआत की है, जिसमें युवतियां एवं महिलाएं सिलाई के कौशल को सीख पा रही हैं।

विज्ञापन


गुरुवार को बीमा कंपनी के प्रतिनिधि अमित विग, दीपिका वर्मा और सचिन शर्मा कौशल केंद्र पहुंचे। यहां उन्होंने प्रशिक्षुओं से मुलाकात की और उन्हें प्रोत्साहित किया। इसके साथ ही प्रशिक्षुओं को सिलाई मशीन भी दी गईं। उन्होंने बताया कि दर्दपोरा गांव में सेना और बीमा कंपनी के सहयोग से युवतियों और महिलाओं के लिए कौशल प्रशिक्षण केंद्र शुरू किया गया है। ताकि यहां कि महिलाएं और युवतियां भी आत्मनिर्भर  बन सकें और अपने परिवार के भरण-पोषण में सहयोग कर सकें। 

तीन कमरे के केंद्र में सामान्य प्रशिक्षण के लिए चार सिलाई मशीनें, उन्नत प्रशिक्षण के लिए छह मोटर चालित सिलाई मशीनें, एक इंटरलॉकिंग मशीन और एक कढ़ाई मशीन लगाई गई है। यहां सक्षम प्रशिक्षक द्वारा बीस प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है और स्वरोजगार के लिए सहायता प्रदान की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें